भ्रूणहत्या पर कानूनी की जानकारी दी
पानीपत | मदानअस्पताल में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता कैंप का आयोजन किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आजम ने अस्पताल में मौजूद मरीज उनसे मिलने आए उनके परिजनों को भ्रूणहत्या के बारे में कानूनी जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 107 लोगों ने रक्तदान भी किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति गर्भपात करवाता हुआ पाया गया तो उसे 2 से 10 साल की सजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि लड़कियों का समाज में उच्च स्थान है। इसलिए हमें लड़कियों को रक्षा करनी चाहिए।