पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक सड़क दूसरी के लिए बनी मुसीबत

एक सड़क दूसरी के लिए बनी मुसीबत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉश कॉलोनी की सड़कों पर बह रहा है सीवर का पानी

कोई सड़क टूटी नहीं है : सिंगला

सनौलीरोड शिव चाैक के पास एक सड़क को ऊंची करना दूसरी सड़क के लिए मुसीबत बन गई। पानी का बहाव रुका तो सड़क धंस गई। अब यहां रोजाना छोटे-मोटे हादसे हो रहे हैं और लोग चोटिल। यहां रहने वाले लोग लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) बीएंडआर से कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि पीडब्ल्यूडी इस रोड से पल्ला झाड़ रहा है। विभाग का कहना है कि यह रोड तो उसकी है ही नहीं।

नई सब्जी मंडी के पास रहने वाले लीला कृष्ण भाटिया ने बताया कि शिव चौक के पास स्थित श्रीराम बारात घर से वार्ड-11 की ओर जाने वाले मार्ग पर वाल्मीकि चौपाल तक की सड़क ऊंची की गई है। इससे मुख्य सनौली रोड शिव चौक का पानी अवरुद्ध होने से शिव चौक के पास सड़क धंस गई है। चौराहा होने के कारण यहां जीप, टैंपो और रिक्शा वाले सवारी के इंतजार में खड़े रहते हैं। साथ ही स्कूल आने-जाने का रास्ता भी यहीं है। सड़कों के नीचे गहरा नाला है। सड़क के धंसने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। भाटिया ने बताया कि अप्रैल महीने से पीडब्ल्यूडी विभाग से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनता ही नहीं। यहां रहने वाले मोहनलाल कहते हैं कि जब भी नई सड़क बने, उसे पूरी तरह से दोबारा उखाड़कर बनानी चाहिए।

सड़कों से निकलना मुश्किल

सड़कोंपर सीवर का गंदा पानी बहता रहा है। इससे सड़कों पर निकलना भी मुश्किल हो गया है। पैदल तो यहां से निकला ही नहीं जाता। हर समय बदबू उठती रहती है। वाहनों के आवागमन से रास्ते में पैदल गुजरने वालों पर टायरों से छींटे लगते रहते हैं।

-लक्ष्मी देवी, सेक्टर-11

फैलसकती है बीमारी

सीवरका गंदा पानी सड़कों पर बहने से मच्छर-मक्खी पैदा हो रहे हैं। उठती दुर्गंध से भी लोग परेशान हैं। हर समय गंदगी का आलम रहने से बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। बुखार और जुकाम की शिकायतें तो यहां अकसर रही हैं। विभाग समस्या की अनदेखी कर रहा है और लोग परेशान हैं। -तरणजीत, सेक्टर-11

प्रशासनदे समस्या पर ध्यान

हुडासीवर सफाई पर ध्यान दे। विभाग की अनदेखी के कारण लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। कहने को तो पॉश कॉलोनी है, लेकिन सुविधा गांवों से भी बदतर है। सड़कों पर फैली गंदगी यहां के बाशिंदों के लिए समस्या बनी है। विभाग को सीवर की सफाई करवानी चाहिए। -नीरजा, सेक्टर-11

पीडब्ल्यूडी के कार्