पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वालीबाॅल स्पर्धा में एसडी कॉलेज रहा द्वितीय

वालीबाॅल स्पर्धा में एसडी कॉलेज रहा द्वितीय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | करनालके कुमारी विद्यावतीआनंद डीएवी कॉलेज में 15 सितंबर को हुई वालीबाॅल प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज की महिला टीम ने अपने जोन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

दोछात्राओं का बेसबाॅल टूर्नामेंट के लिए चयन : एसडीपीजी कॉलेज की दो छात्राओं ज्योति और शिल्पा राठी का अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बेसबॉल टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ। ज्योति बीए तृतीय और शिल्पा राठी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। गौरतलब है कि सनातन धर्म महाविद्यालय की बेसबॉल की महिला टीम ने अपने-अपने जोन में सभी टीमों को मात देते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जोनल टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन एसए जैन कॉलेज, अंबाला सिटी में 15 से 17 सितंबर तक हुआ था। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि छात्राओं ने पढ़ाई के साथ खेलों में भी जीत दर्ज करवाई है। इस मौके पर निदेशक केएस ढिल्लो, शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष सुशीला बैनीवाल भी मौजूद रहीं।

शिल्पा राठी

ज्योति

पानीपत. करनालमें आयोजित वालीबाॅल प्रतियोिगता में द्वितीय रही एसडी काॅलेज की महिला टीम प्रिंसिपल डाॅ. अनुपम अरोड़ा के साथ।