पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीवीपीएटी मशीन पहुंची पानीपत, विधानसभा शहरी हलके में होगा प्रयोग

वीवीपीएटी मशीन पहुंची पानीपत, विधानसभा शहरी हलके में होगा प्रयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | आपनेजिसको वोट दिया, उस प्रत्याशी के खाते में वोट गया भी या नहीं। वोटर वेरिफेबल पेपर ऑडिट ट्रायल (वीवीपीएटी) मशीन से अब मतदाता को अपने वोट के बारे में पता चल जाएगा। बटन दबाने के 5 से 7 सेकेंड के अंदर ही वीवीपैट यानी वीवीपीएट मशीन में एक प्रिंटआउट शीशा के अंदर से दिखाई देगी। जो यह दर्शाएगी कि आपने किसको वोट दिया। यह वीवीपैट मशीन गुरुवार को पानीपत पहुंच गई।

शहर विधानसभा सीट के सभी मतदान केंद्रों पर यह सिस्टम पहली बार लागू होगा। सभी ईवीएम के साथ इसे जोड़ा जाएगा। लघु सचिवालय में इसके लिए एक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें डीसी अजित बालाजी जोशी ने वीवीपैट सिस्टम के बारे में चुनाव से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे मत के सदुपयोग का पता चल सकेगा कि वोट पसंदीदा उम्मीदवार को ही डली है या नहीं।

हरियाणामें 6 जिलों में लागू होगा सिस्टम

हरियाणाविधानसभा चुनाव में 6 जिलों रोहतक, सोनीपत, गुड़गांव, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में यह सिस्टम लागू होने जा रहा है। कार्यक्रम में सभी जिलों के रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और मास्टर ट्रेनरों ने भाग लिया। पानीपत के चार विधानसभा में से सिर्फ शहर विधानसभा सीट पर ही वीवीपैट सिस्टम लागू किया जाएगा।

वोटरवेरिफेबल पेपर ऑडिट ट्रायल (वीवीपीएटी) के बारे में

{भारत में पहली बार नागालैंड में इसका प्रयोग किया गया। 4 सितंबर, 2013 को नागालैंड की नोकसेन विधानसभा सीट के उपचुनाव में तीन मतदान केंद्रों लोंगरा, नोकसेन गांव और लिटेम में मशीन लगाई गई।

{भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने इस मशीन का निर्माण किया।

{ एक मशीन के एक रोल में 1500 वोटों का प्रिंट हाेगा।

ईवीएम के साथ वीवीपीएटी मशीन।