परमजीत मिस्टर और अंजलि मिस फ्रेशर
पानीपत | आईबीपीजी कॉलेज में सीनियर छात्रों ने बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इसमें द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अपने नए साथियों का स्वागत किया। इसके लिए छात्रों ने नृत्य, गायन और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में छात्र एक दूसरे से अच्छी तरह परिचित हो जाते हैं। साथ नए आने वाले छात्रों की सीनियर के प्रति जो झिझक होती है, वह खत्म हो जाती है। डाॅ. आरपी कक्कड़ ने कहा कि जूनियर छात्रों को सीनियर छात्रों का सम्मान करना चाहिए। इसमें मिस्टर फ्रेशर का ताज परमजीत सिंह को और मिस फ्रेशर अंजलि को चुना गया। मिस्टर यूनिक शुभम मिस यूनिक हिमांशी को चुना गया। इस अवसर पर डाॅ. प्राणनाथ, डाॅ. आशा, अग्रवाल, डाॅ. शशि प्रभा, डाॅ. मोहम्मद ईशांक, डाॅ. निधान सिंह, प्रो. अर्पणा गर्ग, सोनिया, अतुल आहुजा, मधु शर्मा, रंजना शर्मा विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
पानीपत. मिस्टरफ्रेशर परमजीत को सम्मानित करते प्रिंसिपल डॉ. अजय कुमार।