पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा प्रत्याशी पंवार ने रूठों काे मनाया

भाजपा प्रत्याशी पंवार ने रूठों काे मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसराना | इनेलोसे टिकट मिलने के बाद भाजपा से चुनाव लड़ रहे कृष्णलाल पंवार के साथी और उनकी पार्टी बदल गई, लेकिन लोगों से जिस तरह वो मिलते थे उनका अंदाज नहीं बदला। सोमवार को पंवार नैन गांव में पहुंचे। इस दौरान टिकट मिलने से जो स्थानीय नेता नाराज थे वो भी उनके साथ चलने लगे, लेकिन अब भी कुछ नेता हैं जो उनसे दूरी बनाए हुए हैं। वहीं इस बात पर उन्होंने कहा कि जैसे इनको लाया हूं, वैसे अन्य नेताओं को भी अपने साथ जोड़ लूंगा। इस दौरान कृष्ण पंवार ने अन्य पार्टियों को छोड़ इनेलो पर वार किए और कहा कि मैंने दल को नहीं उसने मुझे छोड़ा है।

विपक्षमें होने के कारण नहीं हुआ क्षेत्र का विकास :मतलौडा|भाजपा प्रत्याशी कृष्णलाल पंवार ने अपने जनसंपर्क अभियान में वैसर भंडारी गांव में रूठे वर्करों को मनाया। उन्होंने कहा कि इसराना हलका हमेशा विपक्ष में रहा है। इसलिए यहां ज्यादा विकास नहीं को सका। इस दौरान पंवार ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर धर्मबीर शेरा, धर्मपाल जागलान, रामकुवार, सतबीर, रामफल, बल्ली, ठाकर, धर्मबीर, जगदीश, ईश्वर, राजेश जागलान मौजूद रहे।

पानीपत. गांवनैन में लोगों से रूबरू होते भाजपा नेता कृष्णलाल पंवार।