पेयजल में घुला सीवर का पानी
कप्तान नगर : आधा घंटा खाली चलानी पड़ती है खाली टोंटी
उल्टी-दस्त से लोग परेशान
शहरकी संजय काॅलोनी और कप्तान नगर में सप्लाई वाली पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण कई महीने से गंदा पानी रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलोनीवासियों की मानें तो वे इस बारे में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी है। वहीं अधिकारियों का दावा है कि कोई शिकायत लेकर आता है तो समस्या का समाधान जरूर होता है।
संजयकाॅलोनी में कई जगह पाइप लाइन लीकेज
संजयकाॅलोनी वासियों ने बताया कि कई महीने पहले काॅलोनी में सीवर लाइन डाली गई थी। उस समय पानी वाली पाइप तोड़ दी थी। उसके बाद से ही काॅलोनी में गंदा पानी रहा है।
गंदा पानी पीने से काॅलोनी वासी बीमार हो रहे हैं। एलर्जी, दस्त उल्टी जैसी बीमारियां पांव पसार रही हैं। अधिकारियों को लोगों की परेशानी समझनी चाहिए। -अनीताजैन, काॅलोनीवासी
पेयजल सप्लाई बंद होने के बाद नालियों का गंदा पानी पाइपों में चला जाता है। जैसे ही सप्लाई आती है गंदा पानी घरों में आता है। यह सिलसिला काफी समय से चला रहा है। -सोनिया,काॅलोनीवासी
हम सप्लाई का नहीं सीवर का गंदा पानी पी रहे हैं। काॅलोनी में कई जगह पाइप लाइन लीकेज हैं। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। -राजेंद्रसिंह दहिया, काॅलोनीवासी
कप्तान नगर वासियों ने बताया कि पेयजल सप्लाई आने के बाद आधा घंटा तक खाली टोंटी चलानी पड़ती है। ऐसे नहीं करें तो पानी की टंकी या बर्तनों में गंदा पानी आएगा। गंदा पानी बीमार कर रहा है।
टोंटीचलाने के बार घर से निकलना पड़ता है बाहर
पानीसप्लाई आने के समय घर में खाली टोंटी चलानी पड़ती है। इस समय में घर में खड़ा रहना बहुत मुश्किल होता है। शुरू में बहुत गंदा पानी आता है। जब तक गंदा पानी चलता है घर से बाहर रहना पड़ता है। -सविता,काॅलोनीनिवासी
जेईने भी नहीं कराया समाधान
परेशानीलेकर जेई के पास कई बार जा चुके हैं, कोई समाधान नहीं हो पाया। शहर में रहते यह हाल है तो गांवों की स्थिति तो इससे ज्यादा खराब होगी। अधिकारियों को लोगों की परेशानी समझनी चाहिए। -परमेश्वरी,काॅलोनीवासी
किसीक्षेत्र में गंदा पानी रहा है तो वहां के निवासी कार्यालय में आकर मिल सकते हैं। समस्या का समाधान कराया जाएगा। इन दोनों कॉलोनियोंं में गंदा प