पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहा सीट डिक्लेयर होने के बाद ही खोलूंगा अपने पत्ते

कहा- सीट डिक्लेयर होने के बाद ही खोलूंगा अपने पत्ते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | दिल्लीके एस्कॉर्ट अस्पताल से लौटने पर 27 जुलाई को कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगदेव मलिक ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी टिकट दे या दे चुनाव जरूर लडूंगा। लेकिन 15 सितंबर एक बयान में मलिक ने कहा कि जब तक सीट डिक्लेयर नहीं होते वह अपने पत्ते नहीं खोलेंगे।

बता दें कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर चल रही खींचतान के बीच 27 जुलाई को अचानक से कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जगदेव मलिक ने टिकट वितरण से पहले ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर बगावत का सुर छेड़ दिया था। मलिक ने कहा था कि उन पर समर्थकों का भारी दबाव है, जिसको वह अनदेखा नहीं करेंगे। वे जो भी हैं और जैसे भी हैं, अपने समर्थकों के दम पर हैं। उनके कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि ग्रामीण से चुनाव लड़ें। अब मलिक अपनी बातों से पलट गए हैं।

असल में इन 18 दिनों में पानीपत ग्रामीण विधान सभा सीट का राजनीतिक समीकरण एकदम से बदल गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा या उनके नजदीकी डॉ. सुखबीर सांगवान के चुनाव लड़ने की बात चली तो जगदेव मलिक ने अपने कदम खींच लिए। 24 अगस्त को विजय संकल्प रैली में भी पानीपत की अगुवाई की। जानकारी के मुताबिक मलिक मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे हैं। अगर सीएम या उनके नजदीकी ने यहां से चुनाव लड़ने की हामी भरी तो मलिक चुनाव से पीछे हट जाएंगे। ऐसा नहीं हुआ तो चुनाव मैदान में उतर सकते हैं, क्योंकि इसके बाद उनके पास चुनाव लड़ने का विकल्प शायद बचेगा नहीं।