पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेनर मास्टरों ने डाइट में न्यू पीजीटी टीचरों को सिखाए गणित के गुर

ट्रेनर मास्टरों ने डाइट में न्यू पीजीटी टीचरों को सिखाए गणित के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | डाइट(जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में सोमवार को न्यू पीजीटी टीचरों के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग आॅफ पीजीटी मैथमेटिक्स कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें न्यू पीजीटी के जिलेभर के टीचर शामिल हुए। ट्रेनिंग देने के लिए तीन मास्टर ट्रेनर को नियुक्त किया गया। इन ट्रेनरों ने टीचरों को मैथ पढ़ाने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर रामनिवास ने बताया कि बच्चों में मैथ के प्रति काफी डर होता है। इस डर को खत्म करने के लिए मैथ को रुचिकर बनाकर पढ़ाए। उन्होंने बताया कि छात्रों को मैथ समझाने के लिए आस-पास के उदाहरण दें] ताकि उनको मैथ समझाने में आसानी हो। वहीं पांच-पांच टीचरों के ग्रुप बनाकर उनकी प्रेक्टिस भी करवाई गई। यह ट्रेनिंग 10 दिनों तक चलेगी।

पानीपत . डाइटशिक्षण संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद टीचर।

मास्टर ट्रेनर रामनिवास गोयल