भाषण प्रतियोगिता में मनीता रही प्रथम
पानीपत | डाइट(जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान) में 1 सितंबर से 14 सितंबर तक हिंदी दिवस का मनाया गया। इस उपलक्ष्य में भाषण, कविता, सुलेख, श्रुतलेख प्रतियोगिता को आयोजन किया गया। सोमवार को डाइट की प्रधानाचार्य सरोज बाला गुर ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता में मनीता शर्मा प्रथम, विकास द्वितीय, अमनदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में रजनी प्रथम, मोहित वर्मा द्वितीय, वर्षा दूहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रुतलेख प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम, अमनदीप द्वितीय, अंकिता तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य सरोज बाला गुर ने कहा कि हमें हिंदी भाषा को अपनाकर उसका प्रचार-प्रसार करना चाहिए। इसके अलावा देश की संस्कृति अखंडता को बनाने के हिंदी भाषा की उपयोगिता के बारे में बताना चाहिए। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण, राजेंद्र कुमार, संजय रावल, अश्वनी कुमार मदान, तेजेंद्र कुमार, सुदेश कुमार, जगबीर घनघस, अशोक कुमार, रामकुमार मनोज कुमार उपस्थित रहे।
पानीपत. डाइटशिक्षण संस्थान में हिंदी पखवाड़ा के अवसर प्रिंसिपल सरोज बाला गुर छात्राओं को िकताब देकर सम्मानित करतीं हुईं।