पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह पति से झगड़ा, शाम को उतारा मौत के घाट

सुबह पति से झगड़ा, शाम को उतारा मौत के घाट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉट्सएप पर छात्राओं की फोटो वायरल, हंगामा

मां ने तीन माह की बच्ची को सड़क पर फेंक पीटा

झज्जर | छपारगांव की बेटियों के फोटो वॉट्सएप पर वायरल होने पर लोगों ने सोमवार सुबह निजी स्कूल में आकर जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ की। लिहाजा स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में सभी बच्चों की छुट्टी कर दी। स्कूल कैंपस में यह हंगामा लगभग डेढ़ घंटे तक चला। छपार गांव की मनीषा, जो नेवी में अधिकारी हैं, ने दिल्ली में 26 जनवरी की परेड का नेतृत्व किया था। लिहाजा 27 जनवरी को निजी स्कूल प्रबंधन ने उनको बुलाया और अन्य बच्चों से मिलवाकर प्रेरणा लेने की बात कही। मौके पर प्रिंसिपल ने एक ग्रुप फोटो भी मनीषा के साथ अन्य छात्राओं का कराया। यह फोटो प्रिंसिपल ने अपने वॉट्सएप फ्रेंड्स ग्रुप में पोस्ट किया, जो वायरल हो गया। गांव के लोगों ने लड़कियों के फोटो देखे तो भड़क उठे। उधर, ग्रामीण आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

निजी स्कूल के बच्चों ने गांव की बेटियों की उपलब्धि और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा स्वरूप वाॅट्सएप पर छात्राओं का ग्रुप फोटो अपलोड किया था। यह फोटो प्रिंसिपल ने अपने वॉट्सएप फ्रेंड्स ग्रुप को किया था। यहां से वो वायरल होता गांव के अन्य लोगों के मोबाइल पर गया। इसी बात का गुस्सा ग्रामीणों ने दिखाया। ऐसी संभावना है कि इस ग्रुप फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए कुछ लोगों ने छात्राओं के सिंगल फोटो की कॉपी-पेस्ट करके वायरल कर दी। हालांकि ये किसी ने नहीं देखा, लेकिन इस तरह की बात भी स्कूल में हंगामा कर रहे लोगों ने कही।