- Hindi News
- हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी ऑनलाइन भी, मिलेगा मनचाहा सेंटर
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी ऑनलाइन भी, मिलेगा मनचाहा सेंटर
पानीपत | हरियाणाशिक्षक पात्रता परीक्षा में बोर्ड की ओर से पहली बार ऑनलाइन के साथ परीक्षार्थियों को ऑफलाइन की सुविधा दी जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा देने वालों को शिक्षा बोर्ड खास रियायत देगा। इस प्रक्रिया के तहत परीक्षार्थी को मनचाहा सेंटर भी मिल सकता है। अब तक कैट-जेईई (मेन) जैसी परीक्षा ऑनलाइन होती हैं, लेकिन माना जा रहा है कि संभवत: हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां अध्यापक पात्रता परीक्षा ऑनलाइन होगी।