पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुछ अधिकारियों ने, कुछ कर्मचारियों ने मानी, 12वें दिन शांत हुआ आंदोलन

कुछ अधिकारियों ने, कुछ कर्मचारियों ने मानी, 12वें दिन शांत हुआ आंदोलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इधर, बिजली पेंशनर्स ने मांग के लिए जताया रोष

बिजली निगम के एसडीओ का तबादला नहीं, बहाल होगा कर्मचारी

एक-दूसरेके सामने नहीं झुकने का दावा करने वाली हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन ऑल हरियाणा पावर काॅर्पोरेशन वर्कर यूनियन सोमवार को शांत हो गई। दोनों ही यूनियनों से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों की एसई कार्यालय में बैठक हुई। 20 मिनिट चली बैठक में 12 दिन से चला रहा आंदोलन शांत हो गया और सभी बिजली कर्मचारी अपने-अपने काम पर लौट गए।

29 जनवरी से चली रही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को खत्म हो गई। अधिकारियों कर्मचारियों को शांत करने के लिए एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रदेश महासचिव बाल कुमार ने विशेष भूमिका निभाई। अधिकारियों कर्मचारियों की संयुक्त बैठक दोपहर 2.00 बजे शुरू हुई। करीब ढाई मिनिट तक चली बैठक में दोनों ही पक्ष मान गए। बैठक में एसई एमएस दहिया एक्सईएन कशिक मान मौजूद रहे। हड़ताल खत्म होने से आम लोगों के काम शुरू हो गए।

इस अवसर पर तेजपाल सिंह, प्रताप सिंह, ईश्वर शर्मा, महावीर शर्मा, सुरेश कुमार, राधा कृष्ण, अश्वनी कालड़ा, राज सिंह, जितेंद्र सैनी, सीता राम, ईश्वर कुहाड़, यशपाल देशवाल, प्रवीन कुमार, भल्ले राम शर्मा, नरेश शर्मा, महावीर सहरावत अजमेर मौजूद रहे।

यह बनी सहमति

{एसडीओअपने व्यवहार पर संयम रखेंगे।

{किसी भी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं होगी।

{सस्पेंड किए गए कर्मचारी कृष्ण को बहाल किया गया।

{तीनों कर्मचारियों का तबादला रोका गया।

{कोई भी कर्मचारी अब काम में कोताही नहीं बरतेगा।