पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड नंबर सात में पहुंचे कमिश्नर, सुनीं समस्याएं और दिलाया भरोसा

वार्ड नंबर सात में पहुंचे कमिश्नर, सुनीं समस्याएं और दिलाया भरोसा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम के वार्डों की कॉलोनियों में पड़ी कच्ची गलियों को इंटरलॉक करने बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कमिश्नर शिव प्रसाद शर्मा ने वार्ड नंबर 7 का दौरा किया।

वार्ड-7 के पार्षद सुरेश वर्मा ने बताया कि कमिश्नर के पहुंचने की सूचना पहले ही मिल गई थी। कॉलोनी वासियों को इसकी सूचना दे दी थी। वे भी कमिश्नर से मिल अपनी समस्याएं बताने के लिए उत्सुक थे।

उन्होंने बताया कि कमिश्नर ने हनुमान कॉलोनी डावर कॉलोनी का दौरान किया। उन्होंने बताया कि काला की दुकान से लेकर लाला राजेंद्र की दुकान तक, महावीर के घर से सेवाराम के घर तक, अनिक की दुकान से अजय की दुकान तक दौरा किया। पार्षद सुरेश वर्मा ने बताया कि श्मशान घाट वाली सड़क पर भारी परेशानी है। इसमें हमेशा पानी भरा रहता है, जब भी किसी को श्मशान आना जाना पड़ता है। उस समय बहुत परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि कमिश्नर ने भरोसा दिलाया है कि जल्दी ही समस्याओं का समाधान होगा। जो भी परेशानी है, सभी को लेटरपैड पर लिखकर कार्यालय पहुंचाया जाए।