पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक के भतीजे को जेल भेजा

विधायक के भतीजे को जेल भेजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशीपिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए युवक विकास पुत्र सतबीर पंवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विकास, इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार के भतीजे बताए जा रहे हैं। सभी एक ही परिवार से आते हैं। शहर थाना में तैनात एएसआई श्यामलाल ने रेलवे कॉलोनी से विकास को अवैध हथियार सहित पकड़ा था।

विधायक के भाई रोहताश पंवार ने बताया कि विकास उनके कुनबे में से है। इससे पहले विकास ने कभी इस तरह की कार्य नहीं किए। वह इंजीनियर है। पता नहीं ये सब कैसे हुआ?