- Hindi News
- विधायक की मौजूदगी में नगर निगम में हंगामा
विधायक की मौजूदगी में नगर निगम में हंगामा
नगरनिगम के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा में शहर विधायक रोहिता रेवड़ी की मौजूदगी में हंगामा हुआ। कर्मचारी विधायक के सामने ही अड़ गया, इस पर विधायक ने नौकरी से हटाने की धमकी दी तो फिर कर्मचारी थोड़ा नरम पड़ा। मामले की शिकायत नगर निगम कमिश्नर से भी कर दी गई है।
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे विधायक रोहिता रेवड़ी सिविल अस्पताल से निकलकर पालिका बाजार नगर निगम पहुंच गई। उनके साथ पति सुरेंद्र रेवड़ी भी थे। विधायक के पहुंचने की सूचना मिलते ही कमिश्नर शिवप्रसाद शर्मा और मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह भी पहुुंचे। विक्रांत नामक एक व्यक्ति की शिकायत थी कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में कार्यरत सिविल अस्पताल का स्टाफ रोहतास काम नहीं करता और दुर्व्यवहार करता है। इसी शिकायत पर विधायक दोपहर को नगर निगम पहुंच गई, लेकिन कर्मचारी झुकने को तैयार नहीं था।
इस पर रोहिता ने कहा कि कर्मचारी को नौकरी से हटाओ। मामले की कमिश्नर से लिखित शिकायत दी गई। इसके बाद रोहतास ने माफी मांग ली, लेकिन मेयर ने कहा कि कमिश्नर ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो मामला शांत हो गया।