- Hindi News
- 4 कृषि यंत्रों पर अनुसूचित जाति के किसानों को ही मिलेगा अनुदान
4 कृषि यंत्रों पर अनुसूचित जाति के किसानों को ही मिलेगा अनुदान
पानीपत | कृषिविभाग ने 4 कृषि यंत्रों पर अनुसूचित जाति के किसानों को ही अनुदान देने की योजना बनाई। इस बारे में जिला कार्यालय पर पत्र भी पहुंच गया। स्थानीय कृषि अधिकारियों ने अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को इस बारे में विभिन्न माध्यमों से सूचना भेजनी शुरू कर दी। सहायक कृषि अभियंता पानीपत नवीन हुड्डा ने बताया कि योजना का लाभ पाने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के किसान 18 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। किसानों को 8 री पर बाइंडर पर 1.25 लाख, 16 लेजर लेवलर पर 63 हजार, 10 स्ट्रा रीपर पर 63 हजार 45 व्हील हैंड पर 600 रुपए का अनुदान दिया जाएगा।