पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा के केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा. गांव भोड़वाल माजरी व वजीरपुर टिटाना की महिलाओं ने पुलिस को शिकायत देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों मामलों में ससुराल वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वजीरपुर टिटाना की सविता ने कोर्ट में बताया कि 7 नवंबर 2011 को उसकी शादी बदरपुर सीता बिहार दिल्ली निवासी प्रवीन नाथ पुत्र रतिराम के साथ हुई थी। कुछ समय ठीक रखने के बाद ससुराल वालों ने मुझे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति प्रवीन, ससुर रतिराम, सास कश्मीरी, देवर बिट्टू नाथ व सारधा रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नहीं हुआ लालच खत्म
वहीं दूसरी तरफ भोड़वाल माजरी की रेनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी नजफ्फगढ़ दिल्ली निवासी पंकज कुमार के साथ 4 दिसंबर 2011 को हुई थी। इसमें परिवार वालों ने हैसियत के अनुसार खर्च किया। लेकिन कुछ माह बाद ही ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया।
जिस पर परिवार वालों ने घर बसाने के लिए पंचायत भी की। परंतु ससुराल वालों का दहेज का लालच खत्म नहीं हुआ और वो दहेज के लिए प्रताडि़त करने से बाज नहीं आए। पुलिस ने रेनू की शिकायत पर पति पंकज, सास शोभा व ससुर मामन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।