पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टिकट बंटवारा: एक परिवार, एक टिकट का फार्मूला तय, पहली सूची 20 तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। कांग्रेस टिकट बंटवारे में एक परिवार में एक टिकट का फार्मूला अपना सकती है। ऐसा हुआ तो वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय यादव, आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी, खाद्य मंत्री रामप्रताप, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना समेत कई लोगों के मंसूबों को झटका लग सकता है। हालांकि कै. यादव को छोड़कर सभी इस पर सहमत हैं।
सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व चाहता है कि प्रचार में कोई ऐसी बात न हो, जो उलटी पड़े। पार्टी दागी और बागी से भी बचेगी, ताकि भ्रष्टाचार पर भाजपा - इनेलो को घेरा जा सके। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को विदेश से लौट आईं। इलेक्शन कमेटी की मीटिंग 19 सितंबर को हो सकती है। पहली सूची इसी दिन अथवा अगले दिन जारी हो सकती है।
हुड्डा-तंवर में फिर मतभेद उभरे
नई दिल्ली | स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर में फिर मतभेद उभरे। दिल्ली में हुई बैठक में नेता अपनी पसंद के प्रत्याशियों के नाम बढ़ाना चाहते थे, लेकिन दोनों एक दूसरे से इतने असहमत थे कि बैठक बेनतीजा रही। झगड़ा गुड़गांव, महेद्रगढ़ और लोहारू सीटों को लेकर था। सूत्रों के मुताबिक लोहारू के लिए तंवर ने श्रुति चौधरी का नाम बढ़ाया, पर हुड्डा राजी नहीं थे।
वे यहां सोमबीर को उतारना चाहते हैं। तंवर व कुछ अन्य सदस्य रणबीर महेंद्रा को महेंद्रगढ़ से टिकट देने का विरोध कर रहे हैं। महिंद्रा पिछली बार भी उम्मीदवार थे, लेकिन वह चुनाव हार गए। हालांकि हुड्‌डा खेमा महिंद्रा को दोबारा मौका देने के पक्ष में था। ऐसा ही विवाद गुड़गांव की सीटों को लेकर भी सामने आया।
भाई-भतीजावाद से परहेज करेंगे
कोशिश है कि सभी वर्गों को महत्व मिले। इस बार भी प्रयास है कि टिकटों में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा नहीं दिया जाए।''
-शकील अहमद, प्रदेश प्रभारी कांग्रेस