पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • A Waiter Shot By Barati In A Wedding Ceremony

हुड़दंगबाज बाराती ने खेल-खेल में वेटर को मारी गोली, वेटर की मौके पर ही मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के एक विवाह समारोह में बाराती ने आपसी झगड़े में गोली चलाई, जिससे मौके पर ही एक वेटर मौत हो गई। गोली चलाने वाला आरोपी बाराती मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

आपसी झगड़े में किया था हवाई फायर...

मृतक वेटर राजकुमार के छोटे भाई सोहन कुमार का कहना है कि कुरुक्षेत्र के सौ फुटा रोड़ पर स्थित केआर पैलेस में करनाल के दयालपुर मौहल्ले से बारात आई हुई थी। मंगलवार रात लगभग 11.30 बजे 4 युवकों डीजे पर हुड़दंगबाजी कर रहे थे। तभी इनमें झगड़ा हो गया, इस बीच तीन युवक एक युवक को बैल्ट से पीटने लगे। ऐसे में पीट रहे युवक ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली और हवाई फायर कर दिया। 2 फायर तो साइड से निकल गए, लेकिन तीसरा फायर टैंट के पर्दे के पीछे बैठे वेटर राजुकमार के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी फरार ...

घटना के बाद गोली चलाने वाले युवक मौके से फरार हो गए। मृतक के भाई सोहन कुमार का कहना है कि 300 रुपए दिहाड़ी करने गए उसके भाई को बदले में गोली मिली, ऐसे हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आगे की स्लाइड में देखें घटना से जुड़ी अन्य फोटो...