पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहा लड़कियाें वाले परिवारों को नौकरी में मिले प्राथमिकता

बेटी बचाने के लिए काम करेगा आर्य समाज, प्रदेशभर में होगी रैलियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. जींद में सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद ने रविवार को प्रांतीय महासम्मेलन का आयोजन किया। इंडस पब्लिक स्कूल में प्रदेश भर से जुटे आर्य समाज के लोगों ने भाग लेकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का ऐलान किया।

महासम्मेलन में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया, जबकि इसका संचालन स्वामी रामवेश ने किया। इस दौरान परिषद ने प्रस्ताव पास कर प्रदेश सरकार से मांग की कि जिन परिवारों में सिर्फ लड़कियां हैं, उन्हें सरकारी नौकरी देने में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके साथ-साथ जिस भी परिवार में लड़की जन्म ले, उस लड़की के नाम सरकार द्वारा एक लाख रुपए की राशि सहयोग के रूप में दी जाए ताकि कन्या भ्रूणहत्या की बुराई को समाज से जड़ से खत्म किया जा सके।
सम्मेलन में और भी कई प्रस्ताव पास किए गए और सरकार से इन पर कार्रवाई की मांग की गई। प्रस्ताव पास कर फैसला लिया गया कि 2 फरवरी से 23 फरवरी तक आर्य समाज प्रदेशभर में सामाजिक बुराइयों कन्या भ्रूणहत्या, नशाखोरी, पाखंड के खिलाफ जन जागरण यात्रा चलाएगा। महासम्मेलन में स्वामी आर्यवेश ने उपस्थित लोगों से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संगठित होकर लड़ाई लड़ने की अपील की।