पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समय पर नहीं पहुंची पुलिस और पशु तस्करी के आरोपी हो गए फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली/ बापौली। जलालपुर प्रथम गांव स्थित पावर हाउस के पास ग्रामीणों ने दो कैंटरों में पशुओं को ले जा रहे लोगों पर तस्करी का आरोप लगाते हुए उन्हें घेर लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन वो समय पर नहीं पहुंची और पशु तस्कर भागने में कामयाब हो गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर ठीक से कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। वहां वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।
मौके पर पहुंचे डीएसपी समालखा राजेंद्र सिंह, बापौली थाना प्रभारी गौरीदत्त, सनौली नाका चौकी इंचार्ज हेमराज सिंह ने मामले को शांत कराया और पशुओं को बापौली गोशाला में छुड़वाया। पुलिस ने तीन लोगों पर पशु तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि दो कैंटरों में 21 पशु थे, जिन्हें तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। ग्रामीण प्रीतम त्यागी, रवि, भीम, लिछमन का कहना है कि पुलिस पशु तस्करों को बढ़ावा दे रही। पशुओं से भरे वाहन हरियाणा से यूपी की ओर यमुना के रास्ते लगातार जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ठीक से कार्रवाई नहीं कर रही है।
(फोटो- पुलिस के सही समय पर नहीं अाने पर गोस्तकरी के आरोपी फरार, नाराज ग्रामीणों ने जलालपुर प्रथम गांव के पास लगाया जाम।)