पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • After Controversy, MP Sharma Of Panipat DC Transferred

सांसद शर्मा से विवाद के बाद पानीपत के डीसी का तबादला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. नेशनल हाईवे पर पानीपत में कट खोलने को लेकर सांसद अरविंद शर्मा से विवाद के बाद डीसी समीर पाल सरो का सोनीपत तबादला कर दिया गया। पानीपत के विधायक बलबीर पाल शाह ने कहा कि सांसद डीसी समीर पाल सरो से नाजायज काम करना चाह रहे थे। उन्होंने नहीं किया तो उनके खिलाफ माहौल बनाया । उन्होंने कहा, डीसी कहीं नहीं जाएंगे। शुक्रवार को सीएम हुड्डा को सारी स्थिति बताई जाएगी। विधायक बोले, अरविंद पानीपत आकर तो झांकते नहीं। आंदोलनकारी बनकर छवि सुधारना चाह रहे हैं। उन्हें दिक्कत थी तो कम से कम उनके नोटिस में यह मामला लाना चाहिए था।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...