समालखा। पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्गों द्वारा मंगलवार को चेताने के बावजूद भी प्रशासन नहीं जागा तो बुजुर्गों ने गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय के सामने सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद पेंशन वितरण का काम शुरू हो गया। इससे पहले कामरेड पीपी कपूर के नेतृत्व में एकत्र बुजुर्गों ने नपा कार्यालय प्रांगण में सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। सूचना मिलने पर तहसीलदार राजकुमार भौरिया नपा कार्यालय पहुंचे ओर उन्होंने बुजुर्गों को पेंशन वितरण का आश्वासन दिया।
पेंशन के लिए नपा कार्यालय पहुंचे रघबीर, मदन लाल,
कश्मीर सिंह, मंजीत सिंह, होशियारी देवी, किशोरी, फतेह सिंह, सतीश, मदन लाल, रामू, अर्जुन ने बताया कि हर माह दस तारीख के आस पास पेंशन मिल जाती थी, लेकिन इस बार कई दिनों से पेंशन नहीं मिल रहा था।
सचिव की छुट्टी से परेशानी
तहसीलदार राजकुमार भौरिया ने बताया कि सचिव के छुट्टी पर होने के कारण ये परेशानी आई। अब उनको जिला उपायुक्त ने डीडी पावर के आदेश दे दिए है। जिस पर तुरंत बैंक से पैसे निकलवाकर पेंशन वितरण का काम शुरू करा दिया गया।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...