पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Agreement Between Administration And Cow Protector

मजिस्ट्रेट जांच पर गाे रक्षकों व प्रशासन के बीच समझौता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. गो रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद आर्य और पांच अन्य समर्थकों पर जाम के दौरान लाठीचार्ज कर हिरासत में लेने का बुधवार को विरोध किया गया। प्रदेशभर से आजाद आर्य के सैकड़ों समर्थक आर्य बाल भारती स्कूल ग्राउंड में इकट्ठा हुए। चेतावनी दी गई कि दोषी डीएसपी, एसएचओ व पुलिसकर्मियों का निलंबन नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

गो रक्षादल के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य योगेंद्र के नेतृत्व में दस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने डीसी अजित बालाजी जोशी और एसपी बी सतीश बालन से मिले। दोनों पक्षों में मजिस्ट्रेट जांच करवाने और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करने की बात पर समझौता हुआ। पुलिस लूट के आरोप में पकड़े गए निर्दोष युवकों को भी बाहर निकालने का हर संभव सहयोग देगी। इससे पहले सभा के बीच पहुंचे सीआईडी कर्मी को समर्थकों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। निंबरी गांव के पास गाड़ी में भैंस ले जा रहे व्यापारी से मारपीट कर तीन हजार रुपए लूटने के मामले में शनिवार को पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर छाजपुर गांव के 9 युवकों को गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में मंगलवार को गो रक्षादल के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद आर्य समेत कई अन्य ने सिटी थाने के बाहर रोड जाम किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर गो रक्षक आजाद आर्य, सुभाष गढ़ी छाजपुर, रामशरण किमाना, रवींद्र भाटिया और रवींद्र छाजपुर को गिरफ्तार किया था। डीसी अजित बालाजी जोशी व एसपी बी सतीश बालन से बातचीत में समझौता हुआ कि प्रशासन पूरे घटनाक्रम की मजिस्ट्रेट जांच कराएगा। उसमें जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। लूट के आरोप में पकड़े गए निर्दोष युवकों को मामले से बाहर निकालने के प्रयास होंगे। न्यायिक हिरासत में भेजे गए आचार्य आजाद और अन्य को बेल पर गो रक्षक छुड़ा सकेंगे। बाद में फैसला सभा में आकर सुनाया और सब वापस लौट गए।
डीसी से मिलने जाते राज्य गोशाला संघ के प्रदेशाध्यक्ष आचार्य योगेंद्र, आर्य प्रतिनिधि सभा के महासचिव मास्टर रामपाल दहिया और अन्य गो भक्त।