(एड्रियाना और मुकेश की उस समय की तस्वीर जब एड्रियाना हरियाणा आई थी।)
करनाल। हरियाणा के छोरे को अमेरिकी मेम से
फेसबुक पर प्यार हुआ और दोनों ने मंदिर में शादी रचाई। वीजा की अड़चन आई तो पत्नी को अमेरिका लौटना पड़ा। अब वह गर्भवती है और 20 सितंबर यानी कल डिलिवरी होनी है। न तो पत्नी को अमेरिका ने वीजा दिया और न ही पति को अमेरिका जाने की इजाजत मिली। अब वह फेसबुक पर ही अपने बच्चे का दीदार करेगा। चाहकर भी वह पत्नी के पास नहीं जा पा रहा है।
वह उस घड़ी का इंतजार कर रहा है, जब उसे बच्चे की किलकारी नेट के जरिए वाट्सएप पर सुनाई देगी। साथ ही परिजन भी बड़ी बेसब्री से यूएसए से आने वाली खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं। पर्ल का 20 को ही जन्मदिन भी है। बकौल मुकेश उसकी पत्नी कहती हैं कि बच्चे का नाम इंडियन ही रखा जाएगा।
6 महीने प्यार के बाद हुई थी इनकी शादी
करनाल के गांव गंगाटेहड़ी निवासी मुकेश कुमार व कैलिफोर्निया यूएसए की एड्रियाना पर्ल की फेसबुक पर फरवरी 2013 में दोस्ती हुई, 6 माह प्रेम और 17 अगस्त 2013 को विदेशी मेम इंडिया आ गई। 14 नवंबर को असंध के एक मंदिर में दोनों ने शादी की। वीजा में कानूनी अड़चनें आईं व 8 फरवरी 2014 को एड्रियाना को अमेरिका लौटना पड़ा।
बेटी के उम्र के मुकेश से की थी शादी
नाइट क्लब पार्टियों की शौकीन 41 साल की एड्रियाना पर्ल, हरियाणा के मुकेश से सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मिली। फेसबुक पर इनकी दोस्ती हुई जो फिर प्यार में तब्दील हो गई। बस फिर क्या था प्यार की कशिश पार्टी गर्ल को भारत खींच लाई। भारत आने के करीब 2 महीने बाद एड्रियाना ने अपने प्रेमी मुकेश जिनकी उम्र महज 25 साल है, से शादी कर ली। इस विदेशी बाला ने न केवल अपने प्रेमी से शादी की, बल्कि उसके परिवार में पूरी तरह रच-बस गई। प्यार की कशिश ही एड्रियाना को भारत ले आई थी। यहां तक की वे अपनी 25 साल बेटी को भी वहां छोड़ आई थी, लेकिन पासपोर्ट के कानूनी पचड़े के चलते उन्हें वापस अपने देश लौटना पड़ा।
खेतों में भी किया था काम
कैलिफोर्निया में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने वाली, बेटी लूसी के साथ खूब शॉपिंग करने वाली और जिम जाने वाली एड्रियाना अब अपने ससुराल में झाड़ू लगाती थी, खाना बनाती थी, और खेतों में भी काम करती थी। उन्होंने जब मुकेश से शादी करने का फैसला लिया, तो उनके परिवारवाले को गहरा झटका लगा था। मुकेश के घर में किसी ने यह सोचा भी नहीं होगा कि इस तरह उनके घर में एक विदेशी बहू आएगी जो कि चूल्हा-चौका तक का काम करेगी। एड्रियाना मुकेश के घर में करीब 8 महीने तक रही थी।
कभी नहीं मिला सच्चा प्यार तो
एड्रियाना ने एक बातचीत के दौरान कबूल किया था कि अमेरिका में उनके कई सारे अफेयर रहे, लेकिन उन्हें कभी सच्चा प्यार नहीं मिला। उन्होंने पिछले साल फरवरी में अपने से 15 साल छोटे मुकेश से फेसबुक के जरिए बातचीत करनी शुरू की। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और एक शाम मुकेश का फोन आया। फोन पर ही मुकेश ने अपने प्यार का इजहार किया। फोन पर बात करने पर अहसास हुआ कि वह रिश्ते को लेकर गंभीर है। मैंने उससे कहा कि अगर वह मेरा दिल जीत लेगा तो मैं उससे शादी कर लूंगी। इसके बाद तीन हफ्तों तक बातचीत की और तय कर लिया कि मुकेश के साथ रहना है और मैं भारत जाने के लिए तैयार हूं। एड्रियाना के मुताबिक जब उन्होंने लोगों को बताया कि वह भारत जा रही हैं तो उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की गई। बेटी ने भी रोते-रोते आने के लिए मना किया। उसे चिंता थी कि भारत में कहीं एड्रियाना के साथ कुछ गलत न हो जाए, लेकिन उन्हें समझाकर एड्रियाना भारत आ पहुंची थी।
आगे की स्लाइड में देखिए उस वक्त की तस्वीरें जब एड्रियाना पर्ल भारत में आई थी और मुकेश से शादी रचाई थी...