पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन दिन पहले हुई है महिला की मौत, अब एक और स्वाइन फ्लू का मामला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | मॉडल टाउन में स्थित शांति नगर में 9वीं कक्षा के छात्र में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। सामान्य अस्पताल में छात्र को दवाई दे दी गई है। छात्र को दो दिन से बुखार और खांसी-जुकाम की शिकायत थी। छात्र की रवीन्द्रा अस्पताल से खांसी की जांच भी करवाई।
अस्पताल ने बुखार के लक्षण देखकर सैंपल लिए और जांच के लिए दिल्ली निजी लैब में भेज दिए। रविवार को मिली रिपोर्ट में मुताबिक छात्र को स्वाइन फ्लू बताया है। अस्पताल ने उसे सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया। सोमवार को सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे।
तीन दिन में दूसरा मामला

स्वाइन फ्लू से तीन दिन पहले ही सेक्टर-12 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महिला की मौत हो गई। तीन दिन में स्वाइन फ्लू का यह दूसरा मामला सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. इंद्रजीत धनखड़ का कहना है कि छात्र के खून के सैंपल ले लिए हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि छात्र को स्वाइन फ्लू है या नहीं। हरियाणा सरकार निजी लैब के सैंपल मान्य नहीं मानती। केवल नेशनल सेंटर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) लैब की रिपोर्ट ही मान्य होती है।
सौदापुर में बच्ची से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट, 11 घायल
सौदापुर गांव में दो परिवारों में बच्ची से छेड़खानी के बाद पनपे विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार सदस्यों पर हमला कर दिया। इस मारपीट में एक परिवार के 11 सदस्य घायल हो गए। सौदापुर में रहने वाले राकेश कुमार ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। पड़ोस में रहने वाले राजेंद्र अनेजा ने सरपंच का चुनाव लड़ा था। इस दौरान उसका सहयोग न देने से वह चुनावी रंजिश रखे हुए है।

राकेश ने बताया कि उनकी किरयाना की दुकान है। शनिवार को उसका भतीजा आकाश दुकान पर बैठा था। इस दौरान राजेंद्र के परिवार से एक छह वर्षीय बच्ची दुकान पर चीज लेकर गई। बाद में राजेंद्र ने आरोप लगाया कि उनकी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई है। मामले की पुलिस को शिकायत दी गई। बाद में गांव में पंचायत हुई।
राकेश ने आरोप लगाया कि घर के लोग पंचायत में बैठे थे। इस दौरान अनेजा परिवार के लोगों ने उनके परिवार सदस्यों पर घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में रीना, मनीषा, अमित, ममता, मंजू व बबली, आकाश, विकास व गीता देवी, रामकुमार, सुनील कुमार घायल हो गए। उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।