पानीपत. मौसम एक बार फिर से परिवर्तन की ओर है। अगले तीन दिनों तक तेज धूप पड़ने के आसार हैं। इसके बाद आसमान में बादल निकल सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि 17 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बरसात भी हो सकती है। ऐसे में सर्दी कुछ दिनों के लिए फिर से लौटकर आ सकती है। फिलहाल कई दिनों तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक कई इलाकों में 10 डिग्री से अधिक हो सकता है।
बादलों से घटा पारा
बुधवार अल सुबह आसमान में बादल छा गए, जो कि दोपहर तक बने रहे। इससे पारा आधा डिग्री तक घट गया। नमी सुबह 97 व दोपहर बाद 55 फीसदी रही। हवा का दबाव सुबह 9.5 व दोपहर बाद बढ़कर 9.6 डिग्री हो गया। हवा की गति पश्चिम की ओर से 1.6 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मैदानी इलाकों में पंजाब का अमृतसर सबसे ठंडा रहा।
ठंड भी रहती है खूब
फरवरी महीने में कई बार ऐसी स्थिति आई है जब पारा जीरो या इससे नीचे भी गया है। एक फरवरी 1929 को न्यूनतम तापमान हिसार में -2.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। उसके बाद से फरवरी कभी भी इतना ठंडा नहीं गया। मौसम के जानकार पहले ही यह कह चुके हैं कि पिछले 100 साल में तापमान में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
9 घंटे तक मिल रही धूप
जहां जनवरी माह में 24 दिनों तक लोग धूप को तरस गए थे, वहीं फरवरी के महीने में धूप 9 घंटे तक पड़ रही है। सूर्य की चमक अचानक बढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी श्याम सिंह चौहान का कहना है कि अगले तीन दिनों तक धूप खिल सकती है, फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस असर दिखा सकता है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...