पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Before The Completion Of Construction Of The Bridge Dropped Rjwahe

निर्माण पूरा होने से पहले ही गिरा रजवाहे का पुल, मजदूर घबराए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा | करहंस के पास रजवाहे पर बन रहा पुल निर्माण के पूरा होने से पहले ही गिर गया। हादसा होने पर जहां शटरिंग का काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए, वहीं रजवाहे का पानी भी बंद हो गया। पुल के गिरने से मजदूरों व ठेकेदार घबरा गए। घटना की सूचना नहरी विभाग के अधिकारी को दी गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे और रजवाहे से मलबे को निकाला गया।

शटरिंग की वजह से बनी समस्या
ठेकेदार का कहना था कि ढलाई सहित पुल निर्माण सामग्री में कोई कमी नहीं है। शटरिंग में गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है। दोबारा बेहतर ढंग से पुल का निर्माण किया जाएगा। कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

सामग्री में गड़बड़ी नहीं की जाएगी सहन
नहरी विभाग के एसडीओ हरिराम गर्ग का कहना है कि दस लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। शटरिंग में गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि खराब हुई सामग्री का दोबारा प्रयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामग्री में किसी भी तरह की कमी को सहन नहीं किया जाएगा।
(फोटो- करहंस के पास रजवाहे पर निर्माणाधीन पुल टूटने पर बाहर रखा मलबा। बाल-बाल बचे मजदूर।)