पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमतलौडा. प्रदेश में सरकार हिटलर के रूप में काम कर रही है। हरियाणा क्राइम स्टेट बना हुआ है। किसानों के बोनस की बात हो या गेस्ट टीचरों पर गोली चलाने की बात, हुड्डा सरकार ने हमेशा जनता की आवाज को कुचलने की कोशिश की है।
लोग अपने कार्य कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। अगर उनकी सरकार बनी तो लोगों को उनके दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एसपी व डीसी को उनके गांव में ही बैठा दूंगा।
उक्त बातें हजकां मुखिया कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को आसन कलां में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अगर हजकां-भाजपा गठबंधन की सरकार बनी तो निष्पक्ष रूप से प्रदेश के सभी 90 हलकों में समान विकास होगा।
मेरी उम्र बहुत है, मुझे सरकार बनाने का एक मौका दें : बिश्नोई
पानीपत त्न हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के अध्यक्ष एवं सांसद कुलदीप बिश्नोई सेक्टर 25 में रविवार को आयोजित एक सभा में खुद को सरकार बनाने का मौका देने की अपील की। वे बोले, ‘आप हमको सरकार बनाने का मौका दें। इतना तो मेरा हक बनता ही है कि आप मुझे एक बार शासन करने का मौका दें क्योंकि मैं प्रदेश की राजनीति के मायने बदलना चाहता हूं।
स्वर्गीय चौधरी भजनलाल आप सभी को अपना समझते थे। यह क्षेत्र उनका निर्वाचन क्षेत्र भी रहा है। मैं आपसे साथ मांगने आया हूं। आप लोग चौटाला एवं हुड्डा की पार्टी के लोगों को वोट देकर विजयी बनाओगे तो ईमानदारी कहां दिखेगी।’ यह सभा क्वालिटी ब्लैंकेट मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के प्रधान दीपचंद गाबा ने आयोजित की थी।
कार्यक्रम में दीपचंद गाबा सहित कई लोगों ने हजकां का दामन थामा। जिसमें लवली गाबा, रामनिवास जिंदल, सतीश गर्ग, राकेश मंगला, देवेन्द्र वधवा, अखिलेश मेहंदीरत्ता, रजनीश मेहंदीरत्ता, पंकज कटारिया, मोहित, संजय पाहवा, अशोक पाहवा, अनिल बंसल, सचिन गुप्ता, विनीत बंसल व सुनील आहूजा आदि शामिल हैं। इस अवसर पर नरेंद्र, राजीव आहूजा, प्रेम बजाज, राकेश चुघ, जोगेश मखीजा, अमरनाथ गुप्ता, अशोक मेहता, मामराज वाल्मीकि, विनय शर्मा, एडवोकेट ऋत मोहन शर्मा, रवि शर्मा, गोविंदा लाहोट मौजूद रहे।नगर निगम चुनाव में पार्टी सिंबल का प्रयोग नहीं
बिश्नाई ने कहा कि नगर निगमों के चुनाव में उनके प्रत्याशी पार्टी सिंबल का प्रयोग नहीं करेंगे और न ही वे किसी पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार के लिए किसी स्टेज पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हजकां के जिला प्रधानों की नियुक्ति की घोषणा सोमवार को की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजक आसन वासी विष्णु गोस्वामी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 21 कुंडलीय रुद्र महायज्ञ में कुलदीप बिश्नोई, रेणुका बिश्नोई व चंद्रमोहन ने यज्ञ में आहुति डाली। इसके बाद स्वामी दयानंद सरस्वती समेत कई साधुओं ने कुलदीप बिश्नोई को तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया। इस अवसर पर धर्मपाल मलिक, हरिसिंह नलवा, राकेश सरोहा, मुकेश व योगेश टूटेजा मौजूद रहे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.