पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंघरोंडा (करनाल)। करनाल जिले के अलीपुरा गांव में कंबल फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग बुझाने में लगी 20 फायर ब्रिगेड गाड़ियां ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के अंदर धागा और कंबल होने के कारण आग अधिक भड़क रही है। आग को बुझाने के लिए फैक्ट्री की बिल्डिंग को जेसीबी मशीनों से तुड़वाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पिछले लगभग साढ़े तीन घंटे से आग बुझाने में लगी हुई है। फैक्ट्री मालिक के मुताबिक करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है, जिसमें मशीनें, धागा और कंबल जल गए हैं।
अलीपुर गांव में जावी होम लिमिटेड़ के नाम से चल रही कंबल फैक्ट्री में आज सुबह 8.00 बजे आग भड़क गई। फैक्ट्री के मालिक विभोर जैन का कहना है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी, जब उन्हें पता चला, तब तक आग भड़क चुकी थी। अंदर धागा और कंबल होने के कारण आग ने थोड़ी ही देर में भीषण रुप ले लिया। फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया गया। मौके पर पहुंची लगभग 20 फायर ब्रिगेड गाड़ियों से भी आग काबू नहीं हो पाई तो जेसीबी बुलाकर फैक्ट्री की दीवारों को तुड़वाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस समय मौके पर पूरा प्रशासनिक अमला लगा रहा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.