पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बॉक्सर अखिल कुमार बने हिसार के डीएसपी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत. खेल के मैदान में इन्होंने खूब झंडे गाड़े और अब बारी है बतौर अधिकारी अपनी क्षमता दिखाने की। वह भी पुलिस महकमे में।
सोमवार को अक्षय तृतीया के मौके पर प्रदेश के उन खेल सितारों ने डीएसपी एवं एएसपी के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली, जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के प्रोत्साहन के रूप में खेल कोटे में भर्ती किया गया था। इस कड़ी में बॉक्सर अखिल कुमार ने हिसार के डीएसपी का पद संभाला है।
मैदान पर भी दिखेंगे
अपने ससुराल हिसार में ज्वाइन करने वाले अखिल कुमार इसे गंभीर चुनौती मानते हैं। उनका कहना है कि प्रशिक्षण केंद्र मधुबन में मिली ट्रेनिंग की नॉलेज उन्हें पुलिस महकमे में चुनौती पर खरा उतरने के लिए भी प्रेरित करेगी। भारतीय हॉकी की पूर्व कप्तान सुरेंद्र कौर कहती हैं कि वे अब भी युवाओं को तराशने का काम जारी रखेंगी।

ये भी बने अफसर
रमेश गुलिया डीएसपी करनाल
सुरेंद्र कौर डीएसपी सोनीपत
अखिल कुमार डीएसपी हिसार
जितेंद्र कुमार एएसपी गुडगांव
परमजीत समोता एएसपी अम्बाला
रविंद्र कुमार एएसपी फरीदाबाद