पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मजबूरियों और दबाव की राजनीति ऐन मौके पर बदल दिए प्रत्याशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्मला तंवर।
पलटी मार पॉलिटिक्स. मौका मिले तो दल और दलों के नेता पलटी मारते ही रहते हैं। नामों की घोषणा करने के बावजूद स्थानीय दबावों और समीकरणों के बदले जाने की संभावनाओं के कारण जहां उम्मीदवार बदले गए, वहीं कई नेता टिकट न मिलने पर खुद ही पार्टी छोड़ गए।
इनेलो : रामबिलास को घेरने के लिए निर्मला तंवर को लाए
अहीर बहुल महेंद्रगढ़ सीट से राव बहादुर सिंह का नाम घोषित करने के बावजूद इनेलो ने निर्मला तंवर को पार्टी प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस ने राव दानसिंह को प्रत्याशी बनाया है। राव बहादुर भी इसी जाति से हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा को घेरने की रणनीति के तहत यादव मतों के विभाजन को रोकने के लिए इनेलो ने अहीर के स्थान पर राजपूत महिला को प्रत्याशी बना दिया।
समीकरण : लोकसभा चुनाव में राव बहादुर सिंह ही इनेलो के प्रत्याशी थे। विधानसभा चुनाव में फिर राव को उम्मीदवार बनाया तो राजपूत नेताओं ने ऐतराज भी जताया। इनेलो को लग रहा है कि अब प्रत्याशी बदलकर समीकरण बदले जा सकते हैं।
पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने राजपूत समाज व महिला को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से मुझे प्रत्याशी बनाया है।
-निर्मला तंवर
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, बसपा को कॉन्फिडेंस कम, टिकट बेचने का भी आरोप