रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी विजय सोमाणी अपने एक साथी के साथ बाइक पर लघु सचिवालय पहुंचे।
पानीपत. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा भरे की प्रक्रिया पूरी होने महज चंद दिन ही बाकी हैं। एेसे में शुक्रवार को भारी तादात में नेता अपना पर्चा भरने अपने-अपने जिलामुख्यालयों पर पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई नेता भारी तादात में सर्मथकों को साथ लेकर पहुंचे तो कई अकेले ही जाकर पर्चा भर आए।रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी विजय सोमाणी ने भी शुक्रवार को नामांकन भरा। वे अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर लघु सचिवालय पहुंचे और फटाफट काम निपटा कर चले गए।
वहीं रेवाड़ी के बावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. बनवारी लाल शुक्रवार को बड़ी तादाद में समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। लघु सचिवालय में घुस रहे उनके समर्थकों को पुलिस ने मुश्किल से रोका। बनवारी लाल पहली बार चुनाव मैदान में हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों की रैली की तस्वीरें..