पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीबीएसई स्कूलों ने 20% तक फीस बढ़ाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. सीबीएसई से संबंधित सभी स्कूल नए सत्र से फीस में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेंगे। बुधवार को सभी सीबीएसई स्कूलों ने एसडी विद्या मंदिर सीनियर विंग में बैठक की, जिसमें सभी स्कूल प्रिंसिपल ने एकमत से फीस बढ़ाने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता सहोदय के जिला चेयरमैन डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने की। फीस में यह वृद्धि पिछले वर्ष के मुकाबले 5 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।
बैठक में स्कूल प्रिंसिपल ने शिक्षा के अधिकार 134-ए के तहत नए पाठयक्रमों को लागू करने, मूल्यांकन, अध्यापन, यातायात सुरक्षा व अन्य पहलूओं पर भी चर्चा की। डॉ. धर्मदेव विधार्थी ने कहा कि हर तरफ महंगाई बढ़ रही है। स्कूलों को चलाना मुश्किल हो गया है। इनमें समन्वय बनाए रखने के लिए फीस वृद्धि करना स्कूलों की मजबूरी है। इसलिए यह फैसला लिया गया है। उम्मीद है कि अभिभावक उनके फैसले को स्वीकारेंगे।