पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लीजेम में ठगी करने वालों पर केस दर्ज, अपने घर लौटे डांस ट्रूप के सदस्य

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत. लीजेम होटल में शनिवार को दो डांस ट्रूप और होटल के साथ ठगी के मामले में पुलिस ने होटल प्रबंधक की शिकायत पर तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर मुंबई और कैथल से आए कलाकार रविवार को वापस अपने घर की ओर रवाना हो गए।

बता दें कि पंजाबी फिल्म ‘दो जट’ में डांस शूट करने के लिए जालंधर की भाटिया प्रोडक्शन कंपनी ने मुंबई और कैथल से दो डांस ट्रूप बुलाए थे, लेकिन शनिवार को प्रोडक्शन से जुड़े अंकुर शर्मा, पुरुषोत्तम मिश्रा व नामचंद शर्मा ने दोनों ग्रुपों के कैश और मोबाइल फोन व लैपटॉप चोरी कर लिए। आरोपियों ने होटल का करीब 1.30 लाख बिल भी नहीं चुकता किया। डांस ट्रूप को देर रात को रोड़ धर्मशाला में ठहराया गया था।