पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. फिल्म में काम करने का सपना लेकर आए 28 लोगों से फिल्मी अंदाज में ही ठगी हो गई। अपने साथ लाए हजारों रुपए और सेलफोन तो गंवाए ही, साथ ही अब भूखे-प्यासे रोड़ धर्मशाला में कैद हो गए हैं। जिस होटल में ठहरे थे, उसका बिल 1.30 लाख रुपए हो गया है। पुलिस इनकी निगरानी रखे हुए हैं कि कहीं ये भाग न जाएं।
यह वाकया हुआ जीटी रोड स्थित लीजेम होटल में। गुरुवार को अंकुर शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने भाटिया फिल्म प्रोडक्शन के नाम से करीब एक दर्जन रूम बुक कराए थे। अंकुर शर्मा ने बताया था कि वह यहां पर ‘दो जट’ नाम के फिल्म के लिए होटल के सामने बने मॉल में गीत शूट करेगा।
गुरुवार रात को ही कैथल के जन्नत डांस ग्रुप के 9 सदस्य होटल पहुंच गए। वहीं मुंबई के आर्यन राज डांस ग्रुप के 19 सदस्य शुक्रवार रात को होटल पहुंचा। शुक्रवार सुबह दोनों ग्रुप के सदस्यों से उनका सामान एक कमरे में रखवा दिया और प्रैक्टिस करने को कहकर अंकुर शर्मा होटल से निकल गया।
इस बीच सभी लोग डांस की रिहर्सल करने लगे। अंकुर शर्मा नहीं आया तो सभी ने होटल मैनेजर को अवगत करवाया। पुलिस ने होटल मैनेजर की शिकायत पर होटल पहुंचकर बंद कमरे का लॉक तोड़ा तो जन्नत ग्रुप के 21,000 रुपए, 11 मोबाइल, एक लैपटॉप और आर्यन राज ग्रुप से 45000 रुपए और 9 मोबाइल और सभी लड़कियों के पर्स गायब मिले।
आर्यन राज ग्रुप के लीडर राज ने बताया कि प्रोडक्शन से कांटेक्ट जस्ट डायल बेवसाइट के माध्यम से हुआ था। अपने आप को प्रोडक्शन का मालिक बताने वाला सुरजीत राय ने बताया था की दो जट मूवी में गाने की शूटिंग मीका और हनी सिंह के साथ होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.