(पीएम नरेंद्र मोदी (बांए) के साथ हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।)
रोहतक/पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी कैंपेन से देश ही नहीं बल्कि विदेशी नेता भी बहुत प्रभावित हुए हैं। इनकी कैंपेन में सोशल मीडिया से लेकर जनसंपर्क तक का तरीका कुछ हटके था। इसी तरीके को देश में अन्य नेता भी अपनाने में लगे हैं, जिनमें से एक हैं हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। यह कुछ हद तक इस कैंपेन के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल भी होते दिख रहे हैं। 15 सितंबर को हुड्डा अपना जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है इनके चुनावी कैंपेन से संबंधित मुख्य जानकारी।
सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं सीएम
सोशल मीडिया पर भी सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक्टिव हैं। इनके पेज पर लगभग साढ़े 5 लाख लाइक्स हैं। इनके अपडेट लगातार होते रहते हैं। इस पेज को खोलते ही सीएम का खेलों के प्रति रुझान का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अलावा सरकारी योजनाएं भी इस पर अपडेट होती रहती हैं।
कैंपेन में रैप के जरिए गिनाए किए काम
टीवी पर एक गाने की तरह हरियाणा की खासियतें बताई जा रही है। जिनमें गाने के साथ रैप भी किया गया है। इस गाने के बोल हैं 'नंबर वन हरियाणा है'। गाने में राज्य के खिलाड़ियों के बारे में, इंडस्ट्रीज, रियल एस्टेट, पेंशन प्लान, आदि को दिखाकर यह बताने की कोशिश की गई है कि राज्य में चहुंमुखी विकास किया गया है। इन विकास कार्यों के अलावा देश दुनिया में नाम कमाने वाले हमारे खिलाड़ियों के लिए भी राज्य सरकार ने कई अच्छी योजनाएं चलाई है।
गाने के बीच में खुद हुड्डा को एक जमीनी नेता के रूप में बताया गया है।
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित भी इस गाने में हरियाणा को नंबर वन बताते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस कैंपेन पर इन्हें हाईकोर्ट का नोटिस मिला है क्योंकि यह कैंपेन पीपुल अवेयरनेस के नाम पर चलाया जा रहा है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए 'बेटे का साथ भी दे रहा मजबूती'...