पानीपत. कांग्रेस एक ही साथ सभी 92 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है। यहां हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद कमेटी के अध्यक्ष पीसी चाको ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए। चाको के मुताबिक कांग्रेस की पहली व अंतिम लिस्ट 19 सितंबर को जारी की जा सकती है। यह बात दीगर है कि स्क्रीनिंग कमेटी बुधवार को भी सभी सीटों के लिए संभावित प्रत्याशी फाइनल नहीं कर सकी। गुरुवार को फिर कमेटी की बैठक बुलाई गई है।
स्क्रीनिंग कमेटी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक या एक से अधिक मजबूत उमीदवारों का नाम तय कर रही है। कमेटी की लिस्ट शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखी जाएगी। हरियाणा प्रभारी महासचिव शकील अहमद ने कहा कि अधिकांश सीटों पर चर्चा की जा चुकी है और गुरुवार को अंतिम बाचतीच होनी है। उसमें बाकी रह गईं सीटों पर होगी। शकील ने भी कहा- पूरी लिस्ट एक बार में जारी करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें हुड्डा ने कहा बंगले कोे चरण सिंह स्मृति भवन बनाएं