पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरियाणा की राजनीति में रहा है 'B' फेक्टर का बोलबाल, भगवत से भूपेंद्र हुड्डा तक बने सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बहू श्वेता मिर्धा के साथ।)
पानीपत। हरियाणा में अगले महीने विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आते ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि यहां किसकी सरकार बनने वाली है। कांग्रेस के जितने भी मुख्यमंत्री राज्य में अभी तक बने हैं उन सभी के साथ एक रोचक तथ्य जुड़ा है। यहां से सभी कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों का नाम अंग्रेजी के 'बी' अक्षर से शुरू होता है। इस बार भी कांग्रेस की तरफ से सीएम पद के दावेदार हाल के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। कांग्रेस ने प्रदेश को 5 सीएम दिए हैं। देखने वाली बात यह है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में भी अगर कांग्रेस बहुमत में आती है तो क्या यह रिकार्ड कायम रहेगा। 1966 में हरियाणा के गठन के साथ हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भगवत दयाल शर्मा को सीएम बनाया था। वर्ष 1968 में बंसीलाल सीएम बने। वे 1975 तक प्रदेश के सीएम रहे।
फिर प्रदेश की बागडोर बी नाम से ही शुरू होने वाले बनारसी दास गुप्ता को सौंपी गई। गुप्ता 1977 तक सीएम रहे। भजनलाल 1979 से 1986 तक सीएम रहे। वर्ष 1991 में फिर से भजनलाल ने ही बागडोर संभाली। 2005 के बाद से एक दशक तक कांग्रेस का शासन ही रहा है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम रहे। हालांकि 1991 में एक समय ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस की कमान बीरेंद्र सिंह के हाथ में आएगी। उनका नाम भी बी से ही शुरू होता है।
राज्य में भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए पूरे प्रयास कर रहें हैं। कांग्रेस की तरफ से हाल में उन्हें ही सीएम पद का दावेदार बताया जा रहा है। देखना वाकई दिलचस्प होगा कि अगर इस बार चुनाव में कांग्रेस जीत का स्वाद लेती है तो सीएम का 'बी' फेक्टर जारी रहता है या नहीं।
आगे की स्लाइड में देखिए कांग्रेस से सीएम रहे मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें...