पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हजकां ने 7, हजपा ने 19 उम्मीदवार उतारे, विनोद शर्मा अम्बाला सिटी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. हजकां ने विधानसभा चुनावों के लिए 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी भी कर दी है। हजकां मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन देवीलाल बिश्नोई ने शुक्रवार को यहां बताया कि पार्टी ने अपने कोटे के सभी 65 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। 25 सीटों पर हजपा चुनाव लड़ेगी।

वहीं हजपा ने भी 19 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें हजपा प्रमुख व पूर्व कांग्रेसी विधायक विनोद शर्मा अम्बाला सिटी लड़ेंगे जबकि उनकी पत्नी शक्ति रानी शर्मा को कालका सीट से टिकट दिया गया है। वे पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। हजपा ने भिवानी सीट से कांग्रेस का टिकट पाने में नाकाम रहे डा. शिव शंकर भारद्वाज को टिकट दिया है। पूर्व मंत्री कैप्टन राजेश शर्मा की पत्नी वीना शर्मा को यमुनानगर सीट से टिकट दिया गया है। वीना शर्मा ने गुरुवार को ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दिया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें, हजपा की सूची की तस्वीरें..