पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Congress State President Differences Were Accepted

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकारी मतभेद की बात, तंवर बोले- यह सब चलता है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर की फाइल फोटो)
पानीपत. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर ने पहली बार स्वीकार किया कि उनके और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच टिकट वितरण को लेकर मतभेद थे। हालांकि इसके बाद उनका यह भी कहना है कि राजनीति में चलता रहता है। वह पार्टी को जिताने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। टिकट बंटने और फिर नाराजगी के बाद तंवर से इसी से जुड़े मुद्दों पर बात की...

सवाल 1 : टिकट वितरण से आप संतुष्ट नहीं थे, हस्ताक्षर भी नहीं किए, क्या आप प्रचार के लिए जाएंगे
जवाब : मैं पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष हूं। पार्टी को जिताने के लिए प्रचार पर जाऊंगा। जो भी वर्कर मुझे बुलाएगा, मैं वहां वोट मांगूंगा। मैंने ही सभी अथॉरिटी लेटर पर हस्ताक्षर किए हैं।
सवाल 2 : खबरें हैं कि गीता भुक्कल आपको मनाने पहुंची थीं
जवाब : गीता भुक्कल अपने निजी काम से मेरे पास आईं थीं। मुझे मनाने की कोई जरूरत नहीं।
सवाल 3 : टिकट वितरण में आपकी चली नहीं, जिन बागियों का विरोध कर रहे थे, क्या उनके लिए भी वोट मांगेंगे
जवाब : मैंने अपनी बात पार्टी के सामने रख दी थी। नाराजगी तो चलती रहती है। आपसी मतभेद हो जाते हैं। जहां तक वोट मांगने की बात है, पार्टी लीडर होने के नाते आमंत्रण पर जाऊंगा।
सवाल 4: तो क्या मतभेद दूर हो गए हैं, हुड्डा के साथ खड़े होंगे
जवाब: पार्टी मेरे लिए मां के समान है। जैसा आदेश होगा, वैसा किया जाएगा।
सवाल 5: कितनी सीटों का दावा करते हैं आप
जवाब: कांग्रेस दो तिहाई सीटें जीतेगी। जीतकर लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी।
सोनिया काे पत्र लिख जताई नाराजगी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर टिकट बंटवारे में अपनी अनदेखी से अभी भी नाराज हैं। तंवर ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पूरी स्थिति से अवगत कराया। साथ उन्होंने पद छोड़ने की पेशकश भी की है। तंवर के इस कदम बाद गुरुवार को कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात कर उन्हें मनाने की कोशिश की।

इस मान-मन्नौवल के बीच तंवर के कई समर्थक दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने तंवर के आवास पर उनके समर्थन में नारेबाजी की। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने तंवर को आश्वसन दिया है कि पार्टी में उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती। इसके बाद तंवर की नाराजगी कुछ कम हुई। माना ंजा रहा है पूरे मामले पर अपना पक्ष रखने के लिए तंवर जल्द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। हरियाणा की सह-प्रभारी आशा कुमारी ने भी तंवर से संपर्क किया है। आशा कुमारी के मुताबिक तंवर विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
आगे की स्लाइड में पढ़ें हुड्डा ने कहा इस्तीफे के बारे में खबर नहीं