पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PIX : गो रक्षक को नंगा कर पीटा, गर्दन पर पैर रखकर थाने ले गई पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(ऑटो में इस तरह आचार्य आजाद के गर्दन पर पैर रखकर थाने ले गई पुलिस।)
पानीपत. गोरक्षकों पर लूट का मामला दर्ज करने के विरोध में जाम लगा रहे गोरक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य आजाद, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र भाटिया सहित कई समर्थकों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामला पशुओं को बेचने ले जा रहे लोगों से उन्हें छुड़ाने का था। पुलिस ने जीटी रोड स्थित लालबत्ती से आजाद को लाने के बाद सड़क पर घसीटते हुए उनकी जबरदस्त पिटाई की। ऑटो में लाते हुए पुलिस ने आजाद को पैरों तले दबा रखा था।
घटना मंगलवार दोपहर 2 बजे की है। लूट के आरोप में गिरफ्तार किए गोरक्षकों को पुलिस कोर्ट ले जाने लगी तो आजाद आर्य, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र भाटिया और एक आरोपी की मां ने समर्थकों के साथ जीटी रोड जाम कर दिया।
पुलिस पर कार्रवाई की मांग
पुलिस आरोपियों को दूसरे गेट से कोर्ट ले गई। इसके बाद डीएसपी जितेंद्र गहलावत और सदर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने जाम लगाए बैठे आचार्य आजाद एवं अन्य लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस से उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और सिटी थाने ले गए। इसके बाद भाजपा नेता रोहिता रेवड़ी और महीपाल ढांडा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। जींद से गोरक्षा दल के संरक्षक आचार्य धर्मदेव भी देर रात तक थाने में डटे रहे। वे सभी की चिकित्सा जांच कराकर पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...