पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पांच बदमाशों ने महिला व माली को बांधा, फिर 40 मिनट तक तसल्ली से घर खंगाला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत. सेक्टर-11 में पांच नकाबपोश बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर 30 लाख रुपए के गहने और 5 लाख रुपए नकद लूट लिए। वारदात के समय घर में एक माली के अलावा और कोई सदस्य नहीं था। करीब 40 मिनट तक डकैतों ने पूरे घर को खंगाल डाला। बदमाशों के जाने के बाद महिला व माली ने रस्सी खोलकर शोर मचाया और पुलिस व परिजनों को सूचित किया। वारदात के साढ़े तीन घंटे बाद पहुंची एसपी ने महिला से बात की। इससे पहले पुलिस टीम ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। वारदात करीब पौने पांच बजे कोठी नंबर 21/22 में हुई

निर्यातक संदीप सिंघल की पत्नी पूनम ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। माली लॉन में था। शाम करीब 4:45 बजे मुख्य दरवाजे की घंटी बजी। दरवाजा खोलते ही दो बदमाश घर में घुस गए। इसके बाद तीन बदमाश और आ गए। दरवाजा बंद कर माली को भी अंदर ले आए। चाकू और सिर पर पिस्तौल का बट मारकर उसे व माली को रस्सी से बांध दिया। दोनों के मुंह पर टेप लगा दी। एक पिस्तौल ताने खड़ा रहा, जबकि चार बदमाशों ने घर का सामान खंगाला। एक कमरे के अंदर बने स्टोर में रखी दो अलमारी को खोला और करीब तीस लाख रुपए के आभूषण व पांच लाख की नकदी जेबों में भरकर भाग गए। बदमाश शाम करीब 5:25 तक घर में रहे।

बदमाशों के जाने के बाद रस्सी खोली, शोर मचाया

पूनम सिंघल ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद माली और उसे रस्सी से मुक्त होने में करीब दस मिनट लगे। इसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुत्र और पति व पुलिस को को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी हैडक्वार्टर राजबीर सिंह हुड्डा पुलिस और सीआईए की दोनों टीमों के साथ वहां पहुंचे। घटना के समय निर्यातक संदीप सिंघल और उनका पुत्र मयंक सिंघल शहर से बाहर किसी काम से गए थे। उन्हें रात तक वापस लौटना था। जबकि पुत्री विदेश में पढ़ाई कर रही है।

सवाल : क्या डकैत जानते थे, पूनम घर पर अकेली है

जिस घर में दिनदहाड़े बदमाशों ने डकैती डाली उसके पास वाली रोड पर गुरुद्वारा जोध सचियार का पिछला गेट खुलता है। शाम को सैकड़ों महिला-पुरुष इस रोड से गुरुद्वारा में माथा टेकने जाते हैं। इसी कारण यह रोड काफी व्यस्त रहती है। लेकिन बदमाशों ने इसकी कोई चिंता नहीं की। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पूनम के बारे में किसी को यह पता था कि वह घर पर अकेली है और इसका पूरा फायदा उठाया जा सकता है। इसी का बदमाशों ने फायदा उठाया भी। यह भी शक जताया जा रहा है कि किसी जानकार का इस वारदात में हाथ हो सकता है।

(आगे की स्लाइ़ड में देखें क्या कहा लोगों ने)