पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमतलौडा. दरियापुर के स्कूल में सोमवार को पिस्तौल लहराकर दहशत फैलाने के मामले में आरोपी रामफल ने स्कूल ग्राउंड में पूरे गांव के सामने मुख्याध्यापिका इंद्रावती व अध्यापक महाबीर के पैर पकड़कर माफी मांगी। आरोपी ने लिखित में दिया गया कि वह भविष्य में पिस्तौल लेकर स्कूल में नहीं घुसेगा, तब जाकर अध्यापकों ने उसे माफ कर पुलिस से शिकायत वापिस ली।
मंगलवार सुबह १क् बजे ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी नांदल व बीईईओ नसीब सिंह मौके पर स्कूल में पहुंचे। मौके पर स्कूल में सैकड़ों लोग मौजूद थे, तभी आरोपी रामफल को स्कूल में बुलाया गया। आरोपी रामफल स्कूल के मुख्याध्यापक के दफ्तर में अध्यापकों के पैर पकड़कर माफी मांगने लगा, लेकिन अध्यापकों ने कहा कि माफी मांगनी है तो कमरे में नहीं बल्कि स्कूल ग्राउंड में सभी के सामने पैर पकड़कर माफी मांगे।
इसके बाद आरोपी रामफल ने प्राइमरी विंग की मुख्य अध्यापिका इंद्रावती व अध्यापक महाबीर सिंह के पैर पकड़कर सबके सामने माफी मांगी और भविष्य में स्कूल में पिस्तौल लेकर न घुसने की बात कही। इस पर अध्यापकों ने उसे माफ दिया और पुलिस से शिकायत वापस ली।
इस दौरान गांव की सरपंच बबली देवी, एसएमसी प्रधान तीस कुमार, सुभाष, टेकराम पंच, रामकिशन नंबरदार, पूर्व सरपंच बलजीत सिंह, राम कुवार व दलबीर सिंह मौजूद रहे।
पत्नी के साथ हुई कहासुनी से नाराज था
उल्लेखनीय है कि स्कूल में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र को स्कूल से बाहर कहीं भी शिफ्ट करने के लिए कहा था, लेकिन वर्कर सुदेश कुमारी ने न तो आंगनवाड़ी केंद्र को शिफ्ट किया और न ही केंद्र के बाहर स्कूली बच्चों को बैठने दिया। इस पर मुख्याध्यापिका इंद्रावती व वर्कर सुदेश कुमारी में कहासुनी हो गई थी। सुदेश कुमारी ने अपने पति रामफल को फोन कर स्कूल में बुला लिया था।
रामफल पिस्तौल लहराते हुए स्कूल में पहुंचा और मुख्याध्यापिका इंद्रावती व महासिंह से गाली गलौज कर उन पर पिस्तौल तान दी थी। डर के मारे सभी बच्चे भी स्कूल से भाग गए थे। बड़ी संख्या में गांव के लोग स्कूल में जमा हो गए थे। वहीं सूचना मिलने पर बीईओ, बीईईओ व पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मौके से रामफल को पिस्तौल के साथ पकड़ लिया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.