पानीपत. हाईवे के कटों को खुलवाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी बाजार के दुकानदारों और व्यापारियों ने नगर पालिका परिसर में धरना दिया। मंगलवार को दुकानदारों ने शहर के 20 बाजारों को बंद रखा। सभी बाजार की एसोसिएशन के प्रधान सुबह 8 बजे अपने-अपने बाजारों में पहुंचे। इसके बाद सभी पालिका बाजार पहुंचे और धरने पर बैठ गए। अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान पानीपत पहुंचे सांसद डॉ.अरविंद शर्मा भी दोपहर करीब 12 बजे धरना स्थल पर पहुंच गए।
उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह कट खुलवाकर ही जाएंगे। करीब 3 बजे सांसद दोबारा उनके बीच पहुंचे और वहीं पर डीसी समीरपाल सरो से स्पीकर ऑन कर अपने सेलफोन से बात की। डीसी ने धरने पर बैठे लोगों को भाजपा कार्यकर्ता बताया। साथ ही कट खुलवाने के लिए एसपी बी.सतीश बालन से बात करने को कहा। सांसद ने उसी समय एसपी से बात की। एसपी ने डीसी के आदेश अनुसार कट खोलने की बात कह दी।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...