पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाईवे कट पर 23वां ट्रायल, पार्किंग भी बंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. जिले के नए पुलिस कप्तान बी.सतीश बालन ने बुधवार को लोगों से जुड़े आठ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आदेश जारी किए। वो भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में। इनमें सबसे खास आदेश है शहर के बीच से गुजरते जीटी रोड के लालबत्ती चौक के कट और बस स्टैंड के कट को बंद किए जाने का ट्रायल।
एसपी ने साफ किया कि अगर इस प्रयोग से लोगों को राहत मिलती है तो कट को बंद ही रहने दिया जाएगा। बता दें कि शहर में नए एसपी या नए डीसी के आते ही कट बंद करने और खोलने का ट्रायल शुरू हो जाता है। 2४ मई, 2012 को पहली बार कट बंद करने का ट्रायल लिया गया। इसके बाद से अब तक कट बंद करने और खोलने के करीब 2२ ट्रायल लिए जा चुके हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। हाईवे पर जाम न लगे, इस पर कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर......