पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत। दिल्ली चुनाव से भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने वाले डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम का जादू चुनाव में नहीं चल पाया। चुनाव से पहले 20 लाख समर्थक होने का दावा कर रहे डेरा सच्चा सौदा के सहयोग के बावजूद भी बीजेपी अपनी नाव पार नहीं लगा सकी। इससे यह साफ हो गया है कि दिल्ली में डेरे का कोई प्रभाव नहीं है।
गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा ने बीजेपी को समर्थन देते हुए दावा किया था कि दिल्ली में उनके 20 लाख समर्थक हैं, जिनमें से 12 लाख समर्थक वोटर हैं। आज आए नतीजों से साबित हो गया है कि डेरा समर्थकों का यह आंकलन कतई गलत था। दिल्ली में डेरे का जादू नहीं चल पाया। हरियाणा चुनाव में डेरे ने बीजेपी को समर्थन देकर इंडियन नेशनल लोकदल को जरुर नुकसान पहुंचाया था। डेरे के समर्थन के बाद परिणामों को कुछ इसी तरह जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन डेरे की हवा कहीं नहीं दिखी। अब डेरे की नजर अक्टूबर 2017 में पंजाब में होने वाले चुनावों पर नजर रहेगी।
आम आदमी पार्टी ने किया था खुलकर विरोध
डेरा सच्चा सौदा द्वारा बाबा को समर्थन दिए जाने पर आम आदमी पार्टी ने इसका खुलकर विरोध किया था। अरविंद केजरीवाल ने इसपर ट्वीट करके बाबा और बीजेपी पर कटाक्ष किया था। वहीं योगेंद्र यादव ने सवाल उठाए थे कि बाबा की फिल्म को सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट इसलिए मिला, क्योंकि बाबा ने बीजेपी को दिल्ली चुनाव में समर्थन दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.