पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Disqualification Candidates List For Assembly Poll

360 नामांकन रद्द, अब 1565 बचे मैदान में, जानें कहां कितने नामांकन रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. विधानसभा चुनाव के लिए किए गए 1925 नामांकनों में से सोमवार को छंटनी के दौरान 360 नामांकन पत्र रद्द किए गए है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि अब राज्य में कुल 1,565 उम्मीदवार चुनावी मैदान में शेष रह गए हैं। जिसमें से 1403 पुरुष व 162 महिला उम्मीदवार हैं। सबसे कम 7 उम्मीदवार शाहबाद विधानसभा हल्के में हैं जबकि सबसे अधिक 40 उम्मीदवार असंध हल्के में रह गए हैं। 1 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

कहां कितने नामांकन रद्द : कालका, गोहाना, ऐलनाबाद, इसराना, असंध, सफीदों, उचाना कलां, नरवाना, टोहाना, आदमपुर, झज्जर, अटेली, पटौदी, बादशाहपुर, महम, नूंह, फरीदाबाद एनआईटी, तिगांव में 3, पंचकूला, जगाधरी, लाडवा, शाहाबाद, बरवाला, हिसार, बरौदा, थानेसर, इंद्री, पानीपत ग्रामीण, डबवाली, लोहारू, दादरी, गढ़ी-सांपला-किलोई, सोहना, बावल, बड़खल, में 5-5, नारायणगढ़, पिहोवा, गुहला, गन्नौर, खरखौदा, सोनीपत, यमुनानगर, रादौर, नीलोखेड़ी, करनाल, फतेहाबाद, रतिया, समालखा, जुलान, कालांवाली, रानियां, बवानीखेड़ा, उकलाना, कलानौर, नारनौंद, बादली, बेरी हल्का, कोसली, रेवाड़ी पृथला, हथीन, गुड़गांव, नलवां, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना में 4-4, अम्बाला कैंट, सिटी, घरौंडा, पुंडरी, साढौरा, पानीपत सिटी, रोहतक, पलवल, नांगल चौधरी, फरीदाबाद में दो-दो, कलायत, राई, कैथल, बाढड़ा, नारनौल में 6-6, जींद, सिरसा, भिवानी, होडल, बल्लभगढ़, हांसी से 7, तोशाम से 9 परचे रद्द हुए।