पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • During The Treatment Of Women With Swine Flu Death

अब दरियापुर में स्वाइन फ्लू से महिला की उपचार के दौरान मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत/मतलौडा | स्वाइन फ्लू से 30 वर्षीय महिला की दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। महिला दरियापुर गांव की रहने वाली थी। शाम को गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों ने बताया कि उसे 9 दिन पहले बुखार हुआ था। उसे पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। टेस्ट के दौरान स्वाइन फ्लू की आशंका पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। राममनोहर लोहिया अस्पताल में 6 दिन तक इलाज के दौरान सेहत में कोई सुधार नहीं आया।
सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।
मृतका के चार बच्चे हैं। बताया जाता है कि महिला बच्चों के साथ मेरठ के पास रिश्तेदारी में शादी में गई थी। वहीं से ही उसे स्वाइन फ्लू होने की आशंका है। बता दें कि इससे पहले जिले में तीन लोगों को स्वाइन फ्लू हो चुका है। इस कारण इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है।